अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर कमिश्नर ने ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण का दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर संगीता सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी स्टेक होल्डर विभागों आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई के अधिकारियों ने अकराबाद के गोपी से गभाना तक ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। जनपद को जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाए जाने और दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने के दृष्टिगत शॉर्ट टर्म और लॉंग टर्म सुधारीकरण के काम के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर अवैध कटों, नो पार्किंग, रांग साइड ड्राइविंग, अंडरपास, ओवरब्रिज, जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए गए सुधार कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोपी पर अवैध कट खुला हुआ पाया गया, जिसे तत्काल बंद...