रुडकी, जनवरी 12 -- लक्सर। एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र में अवैध कटान का एक मामला पकड़ा था। कटान कर रहे चारों लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों की पहचान कर ली थी। बाद में चारों के खिलाफ नामजत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी। रविवार की रात पुलिस को पता चला कि चारों सुल्तानपुर क्षेत्र में एक जगह इकट्ठे हैं। इस पर एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने दबिश दी, और चारों आरोपी सुल्तानपुर निवासी समीम कुरैशी उर्फ रैना, शमशेर अली तथा नईम कुरैशी व फईम कुरैशी निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कोतवाली बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर के यह दोनों आरोपी भी काफी दिन से सुल्तानपुर में ही रह रहे हैं। पुलिस की टीम में एसआई दीपक चौधरी के साथ एएसआई रंजीत नौटिय...