पिथौरागढ़, जनवरी 8 -- पिथौरागढ़। थल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को प्रमोद राम के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है। इस मौके पर टीम में अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रेम पुरी, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी, कांस्टेबल नवीन राणा रहे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...