पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक वाहन को रोकने पर दूतीबगड़ विजयसार निवासी जगदीश प्रसाद व पवन सिंह मेहरा के पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। टीम में कांस्टेबल महेश सिंह बोरा, कांस्टेबल ललित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...