देवरिया, फरवरी 24 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 27 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर लगभग डेढ़ कुंतल लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट कराया। थाना क्षेत्र के कंचनपुर के नकहवा टोले पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की शिकायत पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। मंगलवार को थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम ने नदी के तट पर छापे मारी की। जिसमें 27 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ तथा लगभग डेढ़ कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान कंचनपुर निवासी बर्फी देवी, उदासी देवी और राकेश कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को...