मेरठ, जनवरी 8 -- हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने खादर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया और संचालित एक भट्ठी को ध्वस्त कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। जंबूद्वीप चौकी प्रभारी अनुज मिश्रा ने बताया कि गंगा के उस पार बधुवा खेड़ी गांव में गंगा किनारे अवैध शराब बनाने की भट्ठी धधकती पाई गई। उसको मौके पर ही नष्ट करते हुए पास में ही लगभग 250 लीटर लहन भी नष्ट कर दिया तथा भट्ठी चलाने में प्रयोग किया जा रहा सामान भी जब्त कर लिया गया। कहा कि अब लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यदि कोई भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। टीम में निर्दोष कुमार, विरेंद्र कुमार, मनीष आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...