गंगापार, अप्रैल 2 -- शासन के निर्देश पर पुलिस ने ई रिक्शा और आटो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में दर्जनों ऑटो और ई रिक्शा की चेकिंग के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। भारतगंज पुलिस चौकी के सामने मांडा रोड-भारतगंज मार्ग पर पुलिस ने पहली बार ई रिक्शा और आटो चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में नाबालिग चालकों, पुराने वाहन रजिस्ट्रेशन, ओवरलोडिंग आदि की जांच में तमाम चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। चौकी इंचार्ज भारतगंज विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शासन के निर्देश पर एक पखवाड़े तक इसी तरह जांच व कार्रवाई की जाएगी। पहली बार ऑटो और ई रिक्शा के जांच पड़ताल से ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.