गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एमडीएमए (मेथिलीनडिऑक्सी-मेथैम्फेटामाइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और मुंबई के रहने वाले हैं, जो गुरुग्राम में नशे की सप्लाई करने की फिराक में थे। होटल के पास नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कार में नशीले पदार्थ लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने सेक्टर-38 स्थित मोड़ी मून होटल के पास नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आठ ग्राम अवैध एमडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.