गोपालगंज, फरवरी 23 -- कुचायकोट। सोमवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को अवैध तरीके से पार कराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।थानाध्यक्ष अमितेश कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। दो युवकों से पूछताछ की गई तथा वाहन को कब्जे में लेकर बलथरी चेक पोस्ट पर जांच कराई गई। जांच के दौरान ट्रक में शराब नहीं पाई गई, जिसके बाद वाहन को मुक्त कर दिया गया। हालांकि पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दोनों युवक ओवरलोड वाहनों को अवैध रूप से एंट्री कराने का कार्य कर रहे थे। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...