धनबाद, फरवरी 20 -- महुदा थाना अंतर्गत भुरूंगिया के समीप रानीडीह के जंगल में गुरुवार संध्या अवैध उत्खनन करने आए कुछ लोगों को मना करने पर कोयला तस्करों ने पिपराटांड़ निवासी तपन पांडेय के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में तपन पांडेय ने महुदा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। तपन ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि रानीडीह स्थित उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध उत्खनन का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें मना करने गया, उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए उसके चार सहयोगियों ने भी उनके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...