कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सरलहवा जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंप्रेशरयुक्त ट्रैक्टर को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर सरलहवा जंगल पहुंची, जहां तस्करों द्वारा अवैध तरीके से पत्थर की खुदाई की जा रही थी। टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि तस्कर कंप्रेशर युक्त ट्रैक्टर की मदद से जंगल क्षेत्र में पत्थर का अवैध उत्खनन कर रहे थे, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा था। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब्त वाहन को वन प्रमंडल कार्यालय लाया गया है। वन विभाग के रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिल...