लातेहार, मार्च 27 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन गुरूवार को किया गया। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा कर अवैध खनन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू,पत्थर, कोयला, खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी, नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीएमओं नदीम सैंफी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 28 फरवरी से अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण में 31 वाहनों को जब्त कर 06 प्राथमिकी दर्ज गई है। तथा 6 लाख 63 हजार रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई। डीसी ने प्रखंड वार विस्तृत समीक्षा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.