किशनगंज, दिसम्बर 13 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) किशनगंज, बेलवा में प्रसव के बाद प्रसूता के परिजनों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति विशाल राज ने संविदा आधारित एएनएम मनोरमा सिन्हा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दो सदस्यीय टीम ने की मामले की जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीएचसी किशनगंज (बेलवा) के लेबर रूम में कार्यरत एएनएम मनोरमा सिन्हा प्रसव के उपरांत प्रसूता के परिजनों से अवैध राशि मांगते और पैसे लेते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.