कटिहार, जनवरी 15 -- आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर अवैध रूप से आरा मिलो का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अमर सिंहपुर पंचायत अंतर्गत कलमेघा गांव में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आरा मिल संचालकों द्वारा वन विभाग के आंख में धूल जोकर आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों में पवन मुर्मू प्रदीप कुमार संजीत कुमार सुजीत कुमार उत्तम कुमार पृथ्वी कुमार विकास कुमार आदि सहित दर्जनों की तादाद में लोगों ने जिला पदाधिकारी कटिहार से जांचों प्रांत अवैध संचालित आरा मिल बंद कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.