अमरोहा, जनवरी 9 -- मंडी धनौरा। अवैध अस्पताल संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ.राहुल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील की गई ओटी वाले अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान बिजनौर अस्पताल में दो महिला मरीज काजल व हिना भर्ती मिली थीं, जिनका आपरेशन सील ओटी में किया गया था। टीम के पहुंचते ही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। दोनों मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इसके पहले माधव नर्सिंग होम में भी सील ओटी में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला सामने आ चुका था। बीती 30 दिसंबर को शहर में अभियान चलाकर आठ अस्पतालों की ओटी भी सील की गई थी। चिकित्साधीक्षक डॉ.राहुल कुमार ने बिजनौर अस्पताल के संचालक रंजीत कुमार न...