लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- शहर में संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है, जो शहर के अस्पतालों की रेंडम चेकिंग करेगी। गठित टीम में तहसीलदार भीम चंद्र, सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी और पुलिस विभाग के एक अधिकारी को शामिल किया गया है। तहसीलदार भीम चंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गोला शहर में बिना मानक, संसाधन और पंजीकरण के कई निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां लापरवाही के चलते मरीजों की जान जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित एक निजी अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि महिला को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बा...