सीवान, जनवरी 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले दिनों स्टेट के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर वैध व अवैध रुप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक व लैब की जांच की गयी। लेकिन संचालित अवैध अस्पताल, लैब की संख्या कितना है स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी इसकी सही संख्या बताते में कोताही बरती जा रही है। विभागीय स्तर पर सही डाटा साझा नहीं करने से चलाए गए अभियान की सफलता पर भी संशय उत्पन्न हो रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि विभाग के पास संचालित अवैध अस्पतालों की सही जानकारी तो है लेकिन इसकी जानकारी साझा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई प्रखंडों में दबाव में संचालित अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गयी है लेकिन कई अब भी कार्रवाई की जद से बाहर हैं। यहीं, कारण है कि बिना किसी भय के धड़ल्ले से अवैध अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.