रायबरेली, दिसम्बर 9 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के नाथीपुर गांव में शादी समारोह में एक किशोर के द्वारा अवैध असलहा लहराकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने युवक की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए बालअपचारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...