आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना की पुलिस ने क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार की भोर में छापेमारी कर असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने असलहा बना रहे एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मौके से असलहा, अर्द्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और उपकरण बरामद हुए। उपनिरीक्षक मायापति पांडेय और उमेशचंद केशरी तिराहे पर मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुर गांव के बाहर एक छप्पर में कुछ लोग असलहा बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने विंध्याचल निवासी देवलर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को मौके से पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि एक तमंचा-कारतूस, दो अर्द्धनिर्मित तमंचा, ग्लैंडर मशीन, तमंचा बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.