गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। गोड्डा जिले के महागामा समेत अन्य जगहों पर अवैध अल्ट्रासाउंड संचालन से जुड़ा एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड चला रहे एक संचालक पर डॉक्टर अरुण कुमार ने उनका नाम और पद फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड केंद्र के बोर्ड पर अंकित किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर डॉक्टर अरुण कुमार ने सिविल सर्जन कार्यालय गोडडा में लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि संबंधित अल्ट्रासाउंड संचालक से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनका नाम अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। डॉक्टर अरुण कुमार ने दोषी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.