हरिद्वार, नवम्बर 15 -- राज्य व्यापार मंडल महानगर की बैठक शनिवार को देवपुरा के हिमगिरी होटल में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने मेला क्षेत्र रोड़ी बेलवाला में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग रखी। इसी दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि व्यापारी लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे मंडल की ताकत बढ़ी है। इसके बाद उन्होंने नई महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर सोनाल गर्ग, विपिन खन्ना, मोनू शर्मा, रिक्की अरोड़ा और विपिन गुप्ता को नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.