हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में राजस्व, कानून व्यवस्था और न्यायिक कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त करने, राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम रयाल ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित मासिक राजस्व एवं स्टाफ समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1338 निर्विवाद विरासतन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, लेकिन चालू माह में प्रगति कम रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि पटवारियों के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.