शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर निगम के प्रवर्तन दस्ता और संपत्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महानगर क्षेत्र में वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। जीआईसी तिराहा से लोधीपुर जाने वाले मार्ग की दाहिनी पटरी पर एक परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। इसके अलावा नगर निगम के प्रवर्तन दस्ता ने माल गोदाम रोड स्थित सूर्य होटल के पास दुकानों और एक निकास पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया। कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त और निरंतर अभियान चलाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.