कौशाम्बी, फरवरी 23 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के कमालपुर स्थित कब्रिस्तान एवं बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हुई। कार्रवाई से आरोपियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर में राजस्व अभिलेखों में दर्ज कब्रिस्तान और बंजर भूमि के आंशिक हिस्से पर वार्ड के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। मामले को लेकर शिकायतें की गईं थी पर सुनवाई नही हुई। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दस्तावेजों व स्थलीय निरीक्षण के आधार पर भूमि पर कब्जा अवैध पाया गया और इसे हटाने का आदेश दिया गया। नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर व कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। ...