कोटद्वार, दिसम्बर 9 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस की मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने 54 पव्वे अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस सोमवार शाम को क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी के पास से एक महिला नंदा देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी प्रेमबहादुर, निवासी आम पड़ाव को मैकडावेल व्हिस्की के अवैध 54 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा महिला के विरूद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...