पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- पिथौरागढ़। थल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने खैरना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को भगवान सिंह रावत के पास से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...