लखनऊ, फरवरी 22 -- रविवार को खेले गए आठ लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीएएल अवेंजर्स ने ब्लास्टर्स को छह विकेट से, जबकि सीएएल ईगल्स ने हरीकंस को 78 रनों से हराया। दिन का मुख्य आकर्षण दिवित कपूर रहे, जिन्होंने 118 रनों की शतकीय पारी खेलकर क्रूसेडर्स को जीत दिलाई। अन्य मैचों में सीएएल लीजेंड्स ने एलीट्स को 134 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी, जिसमें शिवांश (64 रन) और अकरम (4 विकेट) चमके। इसके अलावा एसेस, रॉयल्स, डॉलफिंस और वोल्ट्स ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...