धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को राष्ट्रीय अविष्कार सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया है। पौधरोपण व जल संरक्षण विषय पर गतिविधियां आयोजित कराने का भी निर्देश दिया गया है। शिक्षक के मार्गदर्शन में पौधरोपण एवं जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे संबंधित सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...