मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूजेड रोड पर एक अविवाहित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के समय वह घर पर अकेला था। एटूजेड निवासी सचिन चौधरी (52) विजय फाउडेशन में प्लांटेशन का काम करता था। बुधवार को उसका छोटा भाई नितिन किसी काम से मेरठ गया हुआ था। जबकि उसका मां निर्मला पिछले काफी समय से अपने मायके में गयी हुई है। बुधवार को उसकी बुआ का बेटा विपुल निवासी शाहपुर घर पर पहुंचा तो मकान का दरवाजा बंद था। उसने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो अंदर सचिन चौधरी का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने मामले की सूचना नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलवाया गया। जांच पडताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.