लातेहार, दिसम्बर 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड के बीच अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग हुटाप ने समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए चंदवा प्रखंड के लुकईया गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में कॉलेज के फार्मेसी एवं नर्सिंग शाखाओं के प्राचार्य सहित कई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं ग्रामीणों को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि संस्था न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों में भी आगे रहती है। ग्रामीणों ने कॉलेज के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रखने की अपेक्षा जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.