लातेहार, फरवरी 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग व फार्मेसी में वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्च पास्ट से की गई। इसके बाद खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज समूह के सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के पश्चात विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...