प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के आदेश के चंद घंटे के अंदर ही झूंसी थाने में शनिवार देर रात अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने और धमकाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। न्यायालय ने आशुतोष ब्रह्मचारी के प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए शनिवार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जगदगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्यायालय में दो नाबालिग लड़कों का बयान दर्ज कराया था। बकायदे कैमरे के सामने दोनों लड़कों ने बयान दिया था। आशुतोष ब्रह्मचारी की तहरीर के मुताबिक, माघ मेला में उनके शिविर में आयोजित अनुष्ठान के दौरान दो नाबालिग लड़के आए। आरोप है कि द...