वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 27 -- माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का विरोध मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। वह अब भी अपने शिविर से बाहर हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि वह मेला छोड़कर जाने वाले नहीं हैं। शंकराचार्य ने आशंका जाहिर की है कि यहां उनकी हत्या भी हो सकती है। इससे पूर्व घटना वाले दिन भी उन्होंने हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया था। शंकराचार्य ने कहा, हम मेला छोड़ कर जाने वाले नहीं हैं। यदि चले गए तो तरह-तरह के अफवाह फैलाएं जाएंगे। उन्होंने कहा, हम सनातनियों के सम्मान में, संतों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध माघ मास मेला तक यहीं बैठे रहेंगे। बोले कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी के नहीं आने पर ऐसा लग रहा है कि प्रशासन की गलती नहीं है, बल्कि यह साबित हो गया है कि घटना हुकुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.