कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेलर विनय प्रताप सिंह सहित पांच लोगों को निलंबित किया गया है। जेलर के निलंबन के बाद अब शासन से नए जेलर के तौर पर अविनाश सिंह को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले अविनाश सिंह मेरठ जेल में तैनात थे। हलांकि देर शाम तक नए जेलर ने ज्वाईन नहीं किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...