कुशीनगर, अप्रैल 6 -- कुशीनगर। हाटा स्थित गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अविनाश मिश्र प्रबंधक व दयाशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष चुना गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता के निर्देश पर पर्यवेक्षक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मोतीललहा के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मल्ल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव अधिकारी राजीव कुमार मल्ल ने बताया कि साधारण सभा के 45 सदस्यों में 28 सदस्य उपस्थित हुए। प्रबन्ध समिति के पांच पदाधिकारियों और सात प्रबन्ध समिति की कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से दयाशंकर त्रिपाठी को अध्यक्ष, सुरेन्द्र बहादुर त्रिपाठी उपाध्यक्ष अविनाश मिश्र को प्रबंधक, हरेंद्र बहादुर मिश्र उपप्रबंधक व अशोक कुमार उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.