वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत कार्यशाला (वर्कशाप) के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार का अधीक्षण अभियंता (एसई) पद पर प्रमोशन हो गया है। प्रोन्नति के बाद उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम भेज दिया गया। मध्यांचल के एमडी ने उन्हें रायबरेली (ग्रामीण) का अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, अविनाश की जगह चंदौली में तैनात रहे अधिशासी अभियंता (मीटर) विनोद यादव को वर्कशॉप की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अधिशासी अभियंता ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...