बोकारो, फरवरी 16 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार समर्थकों के साथ चास मेन रोड (पुराना बाजार) से धर्मशाला श्री राम चौक तक पद यात्रा कर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान की अपील किया। मौके पर अविनाश कुमार ने कहा कि संकल्प के साथ शहर का विकास करेंगे। जाति, धर्म आदि सभी बंधनों से हटकर शहर की विकास पर कार्य प्राथमिकता होगी। अवसर पर जयदेव राय , बिरंची नारायण , रोहित लाल सिंह , भरत यादव , मुकुल ओझा, कमलेश राय ,दिलीप श्रीवास्तव ,धीरज झा, मुकेश राय ,अर्चना सिंह, मनोज सिंह, अशोक कुमार पप्पू ,चंद्रशेखर सिंह, ऋषभ राय , हरिष सिंह , बिक्की राय सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...