रांची, अक्टूबर 1 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्य स्थानिक आयुक्त भी बने रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने मंगलवार शाम अधिसूचना जारी की। अविनाश कुमार ने पदभार भी संभाल लिया। दूसरी ओर अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नामित किया गया है। कार्मिक विभाग ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह को अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त का भी प्रभार दिया है। मुख्य सचिव बनने से पहले अविनाश कुमार प्रमुख रूप से ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद को संभाल रहे थे। साथ ही वे झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के एमडी व जेबीवीएनएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.