सहारनपुर, फरवरी 12 -- उड़ान एकेडमी में अवार्ड सेरेमनी आयोजित कर 70 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अर्थव सैनी, अनुवंशचौधरी, भव्य शुक्ला, मरियम,वेदांत, वंशु, माही, प्रज्ञा एकांश आदि को अतिथिगण अनिरुद्ध शर्मा, राकेश गर्ग, दीपांशु गोयल, चौ.नक्षत्रपाल, जगदीश चुग,अमर चौधरी, पदमसिंह सैनी, पदम खटाना, विशाल खटाना, शुभम चौधरी, प्रवीण मितल व अरविन्द कपूर , पुनीत कुमार ने शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों का परिचय आकर्षक अंदाज में निकिता सिंह ने कराया, जिसपर अतिथिगण बार बार तालियां बजाते नजर आयें। संचालन मेडम अंकिता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...