दरभंगा, दिसम्बर 2 -- तारडीह। अवाम गांव के पास मंगलवार को बोलेरो और पीकअप चालक के बीच मारपीट में दोनों चालक घायल हो गये। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को साइड नहीं देने पड़ अड़े रहे। एक दूसरे को साइड नहीं देने पर दोनों के बीच बक -झक शुरू हुई और हालांत मारपीट तक पहुच गयी। मारपीट में दो लोग घायल हो गये। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था। घायलों में पीकअप चालक धिरेन्द्र मंडल व बोलेरो चालक विजय सहनी शामिल हैं। घायल श्री मंडल दीप गांव के एवं श्री सहनी बिट्ठो गांव के रहने वाले बताये जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...