बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- हैदरगढ़। शासन से मिले एक करोड़ रुपए से अवसानेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सौंदर्यीकरण के लिए कार्य का शुभारंभ हुआ। विधायक दिनेश रावत, अवधेश सिंह चंदेल, सुनील सिंह, रामदेव सिंह, राजकुमार सिंह, आरती रावत,पंकज सिंह एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी व विनोद गिरी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। विधायक दिनेश रावत ने सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास के लिए दी जा रही सहायता की चर्चा की। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म का परचम लहरा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंकज दीक्षित, रण विजय सिंह, राजकुमार अग्रवाल, मुन्नू सिंह, शेखर सिंह, वेद बाजपेई, शेखर मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, नन्हे तिवारी, सौरभ मिश्र, रन बहादुर सिंह राना व सुशील जायसवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.