बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चांदी के अरघा व छत्र की चोरी की घटना का खुलासा हैदरगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में ही कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चोर व चांदी खरीदार को गिरफ्तार कर उनके पास से चार किलो 769 ग्राम चांदी व सात हजार रुपये नगदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। तीन फरवरी की देर रात हुई थी चोरी: हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में अवसानेश्वर महादेव मंदिर में तीन फरवरी की देर रात चोर ने शिवजी के अरघे की चांदी व शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए थे। चोरी गए चांदी का अरघा व छत्र में करीब नौ किलो चांदी की बात कही जा रही थी। चार फरवरी को मंदिर में अरघा से चांदी व छत्र गायब देख कर चोरी की जानकारी हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कि...