हापुड़, मार्च 23 -- असवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे अधेड़ ने खुदकुशी करने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी, परंतु किनारे पर मौजूद गोताखोर और मल्लाहों ने अथक कोशिश के बाद उसे जीवित बचा लिया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का अधेड़ व्यक्ति काफी देर गंगा किनारे पर इधर से उधर घूमता रहा, जिसने वहां मौजूद लोगों की नजर हटते ही खुदकुशी करने की नीयत से गंगा की जलधारा में छलांग लगा दी। घरेलू क्लेश को लेकर अवसाद में चलने के कारण मानसिक रूप से आहत चल रहे अधेड़ ने खुदकुशी करने का प्रयास किया, परंतु किनारे पर मौजूद गोताखोर और नाव चलाने वाले मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाकर उसे अथक कोशिश के बाद जीवित बचा लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने सूचना देकर परिजनों को वहां बुला लिया। जो समझाने बुझाने के बाद अधेड़ को साथ लेकर घर को रवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.