फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- विद्युत विभाग के अवर अभियंता, लाइनमैन सहित चार लोगों पर घर में घुसकर लूट का आरोप लगाकर एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने विद्युत कर्मियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी शालिनी भटनागर ने अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र कोर्ट संख्या_2 सर्वेश कुमार पांडेय के न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पीड़ित का आरोप है कि 27 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी, पति ड्यूटी पर गये थे तभी चार लोग घर का दरवाजा खोलकर जबरन अन्दर घुस आये। जब उसने उन्हें रोका तो उनमें से एक ने अपना नाम अकिम हुसैन अवर अभियंता व दूसरे ने अपना नाम महेश लाइनमैन विद्युत विभाग सुहाग नगर बताया। जबकि दो अन्य लोगों ने अ...