आगरा, दिसम्बर 10 -- दयालबाग स्थित विभवकुंज कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य में अवरोध बन रही दीवार को बुधवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। स्थानीय निवासियों ने दीवार हटवाने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अवैध रूप से बनी यह दीवार सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही है। शिकायत के बाद नगर निगम ने स्थल का निरीक्षण कराया। तथ्य सही पाए जाने पर प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू की। निगम दल ने पहले संबंधित पक्ष को निर्देशित किया, लेकिन समाधान न मिलने पर दीवार को जेसीबी से ढहाकर मार्ग खाली कराया गया। कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने किया। निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क, नाली, पार्क और सार्वजनिक मार्गों पर होने...