हरदोई, जनवरी 29 -- धियरई। थाना क्षेत्र बेहटा गोकुल के ग्राम तौकलपुर निवासी मिथिलेश कुमार पुत्र लड़ैत्ते ने एसडीएम सदर और पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें गांव निवासी सतेंद्र पुत्र डिप्पा पर सामूहिक निकास मार्ग पर पत्थर लगाकर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। 28 जनवरी की शाम पुलिस लेखपाल कुलदीप शुक्ला व ग्राम प्रधान नंदकिशोर मौके पर गए। आरोप है इसी दौरान आरोपियों की ओर से पत्थरबाजी कर दी गई। इसमें ग्राम प्रधान नंद किशोर जख्मी हो गए । एसआई मुरली यादव ने सतेंद्र कुमार सहित 35 लोग नामजद व 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धर्मेंद गिरी ने बताया आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.