हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अवनी दरयाल 25 से 29 अप्रैल तक चीन में होने वाली एशियन माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 16 सदस्यीय भारतीय टीम में उत्तराखंड की एकमात्र प्रतिभागी हैं। वह पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील की रहने वाली हैं। माउंटेन बाइकिंग में माहिर अवनी ने 2019 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2020 में राज्य स्तर पर स्वर्ण, 2023 में मलेशिया में दो स्वर्ण हासिल किए। इस साल मार्च में पंचकूला में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने अवनी को बधाई देते हुए इसे कॉलेज और उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। खेल प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. रोहित कांडपाल, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, डॉ. एनके लोहनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.