लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई) के पहले इकाई सम्मेलन में अवनीश पाल को नई कमेटी का अध्यक्ष और सुमित पाण्डे को सचिव चुना गया। जिसमें प्रवीण गौतम एवं कीर्ति राज को उपाध्यक्ष तथा अभिमन्यु पासवान एवं अभय सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। कमेटी सदस्य में पूजा विश्वास, आयुष भारती, विपिन पटेल, गौरव वर्मा, अमन भारती, विपिन कुमार, प्रिंस तिवारी, सूरज गौतम, अनुराग एवं देवांश शामिल रहे। उपाध्यक्ष बने प्रवीण गौतम ने बीबीएयू अमेठी कैंपस में छात्रों की फीस, शैक्षणिक अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी, परीक्षा एवं परिणाम में हो रही अनियमितताओं के मुद्दों पर बात रखी। अमेठी के भोला पीजी टीकरमाफी में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में इकाई सचिव ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसएफआई के पूर्व प्रदेश सचिव साथी विवेक वि...