रुद्रपुर, नवम्बर 26 -- रुद्रपुर। श्री बाला सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने कुमाऊं मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए काशीपुर निवासी अवनीश चौहान को मंडल प्रभारी मनोनित किया है। साथ ही उन्होंने कुमाऊं मंडल में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये है। अवनीश चौहान को कुमाऊं मंडल प्रभारी बनाये जाने पर प्रदेश सह प्रभारी प्रमोद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आदीश कुमार गर्ग, प्रदेश महामंत्री भरत सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर, जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पूनिया, अर्जुन सिंह, राधा चौहान, निशा शर्मा, करुणा विश्नोई, आरती जोशी, रेनु उप्रेती, नीलम कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...