अररिया, मार्च 21 -- अररिया, संवाददाता जिले के मेहनती छात्र मुश्किल से मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं। इसी कड़ी में पलासी प्रखंड के सोहनदर हाट निवासी अवध किशोर साह का नाम भी जुड़ गया है। क्योंकि उन्होंने आयकर निरीक्षक बनाने वाली प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। माधव साह और संतोषी देवी के पुत्र अवध साह ने जो परीक्षा पास की है उसका आयोजन कर्मचारी चयन आयोग ने किया था। खास ये कि श्री साह ने ये सफलता पिछडा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय अररिया कॉलेज में संचालित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में कोचिंग प्राप्त कर हासिल की है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में श्री साह को 10626 रैंक प्राप्त हुआ है। बताया गया कि अवध किशोर ने इस सफलता का श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.